August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में उमड़ेगा आस्था का महासागर: 28 मार्च से दिव्य श्री हनुमंत कथा, पाँच दिनों तक गूंजेगा भक्ति का जयघोष

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**  कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जा नगरी कोरबा की पावन धरती पर 28 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक भक्ति का विराट उत्सव सजने जा रहा है। ग्राम ढप-ढप, बांकीमोगरा–कटघोरा मार्ग पर आयोजित होने वाली दिव्य श्री हनुमंत कथा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
यह भव्य धार्मिक आयोजन अपना घर सेवा आश्रम परिवार के तत्वावधान में संपन्न होगा। आयोजन समिति ने इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है, ताकि श्रद्धा, सेवा और सत्कार की ऐसी मिसाल पेश हो कि पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी कह उठें— “अद्भुत है कोरबा, और अटूट है यहाँ के पागलों का प्रेम!”
पाँच दिवसीय इस कथा में भगवान श्री हनुमान के चरित्र, भक्ति, शक्ति और सेवा के प्रेरक प्रसंगों का दिव्य वर्णन होगा। दूर-दराज से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल, सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था और प्रसाद वितरण की व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।
आयोजकों ने सभी भक्तों से परिवार सहित उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
संपर्क: 9827952504, 7354479283
कोरबा अब तैयार है—भक्ति की ऐसी ज्योति जलाने के लिए, जिसकी आभा पूरे प्रदेश में फैल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.