August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

✍️ परीक्षा से पहले प्रेरणा का स्पर्श: अभाविप कार्यकर्ताओं ने 10वीं के विद्यार्थियों का तिलक कर बढ़ाया आत्मविश्वास, बांटी कलम और शुभकामनाएं

1 min read

 

 

 

 

स्थानीय क्षेत्र में 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेरणादायी पहल की गई।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** परीक्षा केंद्रों के बाहर कार्यकर्ताओं ने परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उन्हें कलम भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने, सकारात्मक सोच बनाए रखने और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने का संदेश भी दिया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल शुभकामनाएं देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के मन से परीक्षा का तनाव कम कर उनमें उत्साह और आत्मबल का संचार करना था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी ही राष्ट्र की भविष्य की शक्ति हैं और उनकी सफलता समाज एवं देश की प्रगति का आधार है।
इस अवसर पर अभाविप के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.