February 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको अस्पताल में आधुनिक फार्मेसी की सौगात : अब एक ही परिसर में सस्ती और समय पर दवाइयों की सुविधा

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाते हुए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के सहयोग से संचालित बालको मेडिकल सेंटर द्वारा बालको अस्पताल परिसर में नई फार्मेसी (औषधि भंडार) का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को एक ही स्थान पर आवश्यक दवाइयाँ सहज और किफायती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगी।

 

 

 

फार्मेसी का उद्घाटन बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार तथा बालको मेडिकल सेंटर की चिकित्सा निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक सिंहा सहित कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मरीजों को बड़ी राहत
नई फार्मेसी के प्रारंभ होने से अब मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए शहर के दूर-दराज क्षेत्रों में भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अस्पताल परिसर में ही सामान्य से लेकर विशेष उपचार में प्रयुक्त होने वाली आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध रहेंगी। कई दवाइयों पर विशेष रियायत भी दी जाएगी, जिससे इलाज का कुल खर्च कम होगा और मरीजों को समय पर दवा मिल सकेगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता
इस अवसर पर सीईओ श्री राजेश कुमार ने कहा कि यह पहल क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मरीजों को उपचार और दवाइयाँ एक ही परिसर में उपलब्ध कराना कंपनी की प्राथमिकता है, ताकि स्वास्थ्य सेवाएँ अधिक सुगम और प्रभावी बन सकें।
बालको मेडिकल सेंटर प्रबंधन ने भी कहा कि यह सुविधा न केवल अस्पताल की सेवाओं को मजबूत करेगी, बल्कि आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाएगी।
नई फार्मेसी के शुभारंभ से क्षेत्र के मरीजों में उत्साह का माहौल है और इसे स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.