बजट संवाद कार्यशाला में गूंजा विकास का मंत्र : “जन-जन तक पहुँचेगी योजनाओं की रोशनी”


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। केंद्र एवं राज्य सरकार के बजट के प्रावधानों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित बजट संवाद कार्यशाला में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को बजट के तकनीकी और नीतिगत पहलुओं से अवगत कराना था, ताकि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा सकें।

🎙️ मुख्य वक्ता – प्रफुल्ल तिवारी
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री प्रफुल्ल तिवारी जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में बजट के जटिल तकनीकी बिंदुओं को सरल और सहज भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि यह बजट आम आदमी, किसानों, महिलाओं और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ठोस नींव रखता है। उन्होंने बजट के दूरगामी सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह एक सशक्त कदम है, जो गांव, गरीब और किसान को सशक्त बनाएगा।

🚩 अध्यक्षता – मनोज लहरें (मंडल अध्यक्ष)
अध्यक्षीय उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष श्री मनोज लहरें जी ने कहा कि बजट की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दें, ताकि हर पात्र व्यक्ति तक उसका लाभ सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष ईश्वरप्रसाद साहू जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तुलसी ठाकुर जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वाकडे जी, पार्षद एवं खनिज न्यास सदस्य मुकुंद सिंह कंवर जी, एमआईसी सदस्य सरोज शांडिल्य (बंटी) जी, पार्षद एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भूपेंद्र साहू जी सहित मंडल उपाध्यक्ष संजय कुमवंशी, होम लाल भरिया, राज जायसवाल जी, मंडल महामंत्री किशोर साहू, मंडल मंत्री ज्योति वैष्णव जी, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा जी, बूथ अध्यक्ष नन्द कुमार साहू जी, अजय ठाकुर जी, मनहरण लाल यादव, कुश कुमार यादव, बिट्टू माझी, प्रदीप जी, युवा नेता श्याम ध्रुव, नवीन सिंह ठाकुर जी, आईटी सेल अजय राठौर जी, भूपेंद्र राठौर, धनबाई निर्मलकर जी, प्रियंका मिश्रा जी, सुनीता पांडे, तरन्नुम निशा जी, मुकेश श्रीवास जी, रामचरण साहू जी, सतानंद गोस्वामी जी, रोहिणी राठौर जी, दर्री मंडल मीडिया प्रभारी भुनेश्वर दुबे सहित अनेक निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बजट की बारीकियों को समझकर उसे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम ने संगठनात्मक ऊर्जा और विकास के संकल्प को नई दिशा प्रदान की।

