August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

युवा जोहार का जोश : कनंकी धाम से कोरबा तक भव्य स्वागत यात्रा, जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा का ऐतिहासिक प्रवास आज

1 min read

 

 

(पूजा-अर्चना से होगी शुरुआत, शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर गूंजेगा युवा उत्साह, भाजपा कार्यालय में होगी संयुक्त बैठक)
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//** कोरबा, 18 फरवरी 2026। भारतीय जनता युवा मोर्चा के “युवा जोहार” कार्यक्रम के अंतर्गत आज कोरबा जिले में उत्साह और ऊर्जा से भरा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के केंद्र में रहेंगे भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा, जिनका कनंकी धाम से कोरबा नगर तक प्रवास एवं स्वागत यात्रा निकाली जाएगी।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे कनंकी धाम में पूजा-अर्चना से होगी। पूजा उपरांत वैभव शर्मा कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। कनंकी से उरगा चौक होते हुए जिला भाजपा कार्यालय तक यात्रा निकलेगी, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
इसके पश्चात शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं—
गऊ माता चौक से सीतामढ़ी – प्रातः 11:00 बजे
पुराना बस स्टैंड – 11:30 बजे
आईटीआई चौक (नगर निगम कार्यालय के पास) – 12:00 बजे
कोसाबाड़ी चौक – 12:30 बजे
सुभाष चौक – 1:00 बजे
घंटाघर चौक – 1:30 बजे
बुधवारी चौक – 2:00 बजे
टीपी नगर चौक – 2:30 बजे
हर स्थान पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पारंपरिक स्वागत, पुष्पवर्षा और नारों के साथ उत्साहपूर्ण अभिनंदन किया जाएगा।
यात्रा के समापन पर भाजपा जिला कार्यालय में कोरबा शहर मंडल एवं कोसाबाड़ी मंडल युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित होगी। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, बूथ स्तर तक विस्तार एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
“युवा जोहार” कार्यक्रम को संगठन विस्तार और युवा शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस प्रवास के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा युवाओं में नई ऊर्जा और राजनीतिक जागरूकता का संदेश देने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।
कोरबा में आज का यह आयोजन युवा शक्ति के उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और नेतृत्व के प्रति विश्वास का प्रतीक बनकर उभरने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.