August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महाशिवरात्रि पर सिद्धेश्वर धाम में गूंजे ‘हर हर महादेव’, वार्ड की सुख-शांति के लिए हुआ भव्य रुद्राभिषेक

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाराणा प्रताप नगर स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक पूजन संपन्न हुआ, जिसमें वार्ड की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की गई।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य, एनजीओ प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी श्री दिनेश वैष्णव एवं पार्षद श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव ने प्रत्येक वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी महिला समितियों के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक में भाग लिया। मंदिर में ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर दिखाई दी।

 

पूजन के दौरान जल, दुग्ध, बेलपत्र और मंत्रोच्चार के साथ विधिवत अभिषेक किया गया। महिला समितियों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। प्रमुख रूप से श्रीमती सीमा दुबे, श्रीमती सपना पांडे, श्रीमती कल्याणी शुक्ला, श्रीमती सुषमा द्विवेदी, श्रीमती रेणु अग्रवाल, श्रीमती ममता अग्रवाल, श्रीमती रानी चौधरी एवं श्रीमती रीता चौधरी सहित अनेक श्रद्धालु महिलाओं को वार्ड की सुख-समृद्धि हेतु रुद्राभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर दिनेश वैष्णव ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला उत्सव है। वहीं पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से वार्ड में सुख, शांति और विकास की निरंतर धारा प्रवाहित हो—इसी भावना से हर वर्ष यह सामूहिक पूजन किया जाता है।
पूरे आयोजन ने क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया और समाज में आपसी सौहार्द, एकता तथा जनकल्याण की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर सिद्धेश्वर धाम आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.