August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

शिवभक्ति में सराबोर हुआ कोरबा, जयसिंह अग्रवाल ने ध्वज लेकर निकाली भव्य शिव बारात

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवमय वातावरण में डूबा नजर आया। नेहरूनगर मुक्तिधाम, बालको स्थित शिव मंदिर नेहरूनगर मुक्तिधाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठान संपन्न हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ध्वज लेकर शिव बारात यात्रा का शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं के साथ भक्ति भाव से शामिल हुए।

 

 

शहर के विभिन्न क्षेत्रों—सुरक्षा विभाग बैरक बालको, बिही बाड़ी परसाभांठा, पुरानी बस्ती कोरबा (केन कॉलेज के पीछे स्थित शिव मंदिर) तथा दुरपा रोड स्थित काली मंदिर—में आयोजित भव्य शिव बारात यात्राओं में अग्रवाल ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया और प्रदेशवासियों की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
बारात के दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, नंदी और शिवगणों की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। रंग-बिरंगी रोशनी, सजे हुए रथ और पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ाया।

 

 

भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज पर युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और जलपान की व्यवस्था की गई, जिससे सेवा और समर्पण की भावना भी देखने को मिली।
इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि आत्मसंयम, आस्था और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने वाला पर्व है। भगवान शिव की आराधना हमें सकारात्मक ऊर्जा, धैर्य और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का बोध कराती है।
कोरबा में निकली इन भव्य शिव बारातों ने न केवल धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया, बल्कि शहर में एकता, उत्साह और आध्यात्मिक उमंग का वातावरण भी निर्मित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.