August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में ‘आस्था का महासंगम’: 28 मार्च से दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। जिले में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण निर्मित होने जा रहा है। “आस्था का महासंगम” के अंतर्गत दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन 28 मार्च से 01 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। यह आध्यात्मिक आयोजन बांकीमोंगरा–कटघोरा मार्ग स्थित हप-टप (टप-टप) मैदान में संपन्न होगा।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक संत के श्रीमुख से श्री हनुमान जी के जीवन, भक्ति, पराक्रम और आदर्शों पर आधारित दिव्य प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कथा के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रसारित किया जाएगा।
इस आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। कथा स्थल पर विशाल पंडाल, बैठने की समुचित व्यवस्था, प्रकाश एवं ध्वनि प्रणाली सहित अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
कार्यक्रम का आयोजन “अपना घर सेवा आश्रम परिवार, कोरबा” द्वारा किया जा रहा है। कथा यजमान बनने अथवा सेवा सहयोग हेतु आयोजकों से संपर्क करने की अपील की गई है।
आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। आगामी दिनों में कोरबा अंचल भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.