August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

‘पानी पहुँचेगा हर घर’: बंगाली चाल से इमलीडुग्गू तक पेयजल क्रांति की शुरुआत

1 min read

 

 

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजू देवी राजपूत ने 87.29 लाख के कार्यों का किया भूमिपूजन, गर्मी से पहले मिलेगा राहत का पानी
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**कोरबा,08 फरवरी 2026
कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत टी.पी. नगर जोन के बंगाली चाल में वर्षों से चली आ रही पेयजल की विकराल समस्या अब इतिहास बनने जा रही है। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 15 एवं 09 के विभिन्न मोहल्लों में भी पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है।

 

 

टी.पी. नगर स्थित टैगोर उद्यान में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन तथा नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सवा 87 लाख रुपये (कुल 87.29 लाख रुपये) के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।
मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य शीघ्र प्रारंभ कर इन्हें त्वरित गति से पूर्ण किया जाए, ताकि आगामी ग्रीष्म ऋतु में वार्डवासियों को इन कार्यों का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। कार्यक्रम में निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन सहित वार्ड पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कहां-कहां बिछेगी पाइपलाइन: 87.29 लाख की कार्ययोजना
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा टी.पी. नगर जोन अंतर्गत—
वार्ड क्रमांक 15 में टी.पी. नगर चौक से सुनालिया केनाल ब्रिज व बंगाली चाल तक तथा महाराजा होटल से पावर हाउस रोड तक 73 लाख 28 हजार रुपये की लागत से डी.आई. पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
वहीं वार्ड क्रमांक 09 (इमलीडुग्गू) अंतर्गत अशोक घर से पूजा पाण्डेय घर तक बायपास रोड, नागेश ठाकुर घर से आंगनबाड़ी एवं रेलवे मोहल्ला, तथा टीका घर से आंगनबाड़ी तक 14 लाख 01 हजार रुपये की लागत से ओ.पी.वी.सी. पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया जाएगा।
इन सभी कार्यों का भूमिपूजन टैगोर उद्यान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
निगम क्षेत्र में 36 करोड़ से होगा जलप्रदाय विस्तार
उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर निगम क्षेत्र के दूरदराज बस्तियों एवं मोहल्लों तक पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु 36 करोड़ रुपये की लागत से जलप्रदाय विस्तार योजना शीघ्र प्रारंभ होने जा रही है।
उन्होंने कहा कि हर नागरिक के घर तक पर्याप्त और नियमित पानी पहुँचना प्राथमिकता है। निगम पानी की किल्लत को समाप्त करने के लिए सजगता से कार्य कर रहा है तथा जहां-जहां वर्तमान में समस्या है, वहां समाधान के ठोस कार्य किए जा रहे हैं।
उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, ग्रामीण विकास, रोजगार, कृषि एवं उद्योग सहित अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ अर्जित कर रही हैं और किसान, मजदूर, गरीब, युवा, महिला सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश व कोरबा की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में सरकार बने 02 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इन दो वर्षों में नगर निगम कोरबा क्षेत्र के विकास हेतु 800 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिन पर निरंतर कार्य प्रगति पर हैं। आगे भी कोरबा के विकास के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इस दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आशीर्वाद एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव का मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त हो रहा है।
बंगाली चाल की वर्षों पुरानी जलसमस्या को मिलेगा स्थायी समाधान
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि टी.पी. नगर क्षेत्र स्थित बंगाली चाल में वर्षों से भीषण जल संकट बना हुआ था। विशेषकर गर्मी के मौसम में माताओं-बहनों एवं नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा इस समस्या को संज्ञान में लिया गया और उनके मार्गदर्शन में आज बंगाली चाल की वर्षों पुरानी जलसमस्या के समाधान हेतु कार्य प्रारंभ किया गया है।
महापौर ने कहा कि इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 15 एवं 09 के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने का कार्य भी शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरबा के विकास के लिए जहां उद्योग मंत्री द्वारा निरंतर फंड की व्यवस्था कराई जा रही है, वहीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव का निगम को पूरा आशीर्वाद मिल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप वार्डों एवं बस्तियों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य निरंतर प्रारंभ हो रहे हैं।

 

 

गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से—
सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, वार्ड पार्षद श्रीमती प्रेमलता बंजारे व श्रीमती राधा महंत, पार्षद श्री ईश्वर पटेल, श्री मुकुंद सिंह कंवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष श्री योगेश जैन, पूर्व पार्षद श्री जगदीश श्रीवास, इंदिरा विहार विकास समिति अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल, नवनीत राहुल शुक्ला, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, पुनीराम साहू, लक्ष्य चतुर्वेदी, रामशंकर साहू, निगम के कार्यपालन अभियंता श्री राकेश मसीह, सहायक अभियंता श्री राहुल मिश्रा, श्री रमेश सूर्यवंशी, श्री कुलवंत सिंह, श्री सुकेश दलाल, कविता सोनी, संजना अग्रवाल, पंखुड़ी अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, अन्नपूर्णा श्रीवास, मनोज सिंह राजपूत, विजय गुप्ता, प्रमिला सागर, प्रदीप सिंह, अमरनाथ पटेल, अनिल यादव, हेमलाल टंडन, राजेन्द्र राजपूत, दीपक जायसवाल, मनोहर राव, उदय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.