कोरबा की पावन धरा पर उमड़ेगी भक्ति की महागंगा— बाबा बागेश्वर धाम से दिव्य श्री हनुमंत कथा का ऐतिहासिक आयोजन, प्रथम निमंत्रण सर्वमंगला मां को अर्पित






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**कोरबा की पावन धरा एक बार फिर सनातन संस्कृति, भक्ति और राष्ट्रभाव के रंग में रंगने जा रही है। जिले में शीघ्र ही बाबा बागेश्वर धाम के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक महोत्सव को लेकर पूरे जिले में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह, उमंग और उल्लास का वातावरण बन गया है। आयोजन की तैयारियां युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दी गई हैं और कोरबा को भक्ति की महागंगा से सराबोर करने का संकल्प लिया गया है।

परंपरा और श्रद्धा के अनुरूप इस पावन आयोजन का प्रथम निमंत्रण सर्वमंगला मां को अर्पित कर कथा की सफलता हेतु विधिवत पूजा-अर्चना की गई। आयोजकों ने मां सर्वमंगला के चरणों में शीश नवाकर यह कामना की कि यह दिव्य कथा कोरबा ही नहीं, बल्कि पूरे अंचल में धर्म, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और सनातन संस्कृति के मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करेगी।
इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में राणा मुखर्जी, ऋषभ शुक्ला, साकेत शर्मा, संदीप शर्मा, तपिश, रवि गिदवानी, अजय पटेल, उदय श्रीवास्तव, अविनाश दुबे, अखिल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समर्पित कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन की व्यवस्थाओं में मिथलेश दुबे, ऋतु चौरसिया तथा वरिष्ठ स्वयंसेवक जुड़ावन सिंह का मार्गदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय और प्रेरणादायक रहा।
इसी क्रम में सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ करने की दिशा में टी.पी. नगर, कोरबा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास नए कार्यालय का शुभारंभ भी किया गया है। इस कार्यालय के माध्यम से धार्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रमों के संचालन में नई गति मिलेगी और जनसमन्वय को मजबूती प्राप्त होगी।
आयोजकों ने जिले के समस्त श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में दिव्य श्री हनुमंत कथा में उपस्थित होकर पुण्यलाभ अर्जित करें तथा इस ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनें। कथा के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार होगा और युवा पीढ़ी में सनातन मूल्यों के प्रति नई ऊर्जा जागृत होगी।
कथा यजमान व सहभागिता हेतु संपर्क सूत्र:
📞 9827952504 | 7354479283 | 7693881414
जय श्रीराम 🙏





