March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

शिक्षा की राह हुई आसान’: कटघोरा कन्या शाला में छात्राओं को मिली साइकिलें, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया हौसला

 

नव-नियुक्त अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष उत्तम एवं विधायक प्रेमचंद पटेल के करकमलों से हुआ वितरण

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**कटघोरा छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने और उनकी दैनिक आवाजाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से कटघोरा कन्या शाला में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री उत्तम तथा कटघोरा के लोकप्रिय विधायक श्री प्रेमचंद पटेल के करकमलों से छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, अभिभावक, शिक्षकगण एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को सशक्त करना समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी छात्रा की पढ़ाई दूरी या संसाधनों के अभाव में न रुके।
नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री उत्तम ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सामाजिक दायित्व है। उन्होंने छात्राओं को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि आज की बेटियां ही कल का सशक्त भारत गढ़ेंगी।

 

 

 

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक कर की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि संगठन स्तर पर शिक्षा और बालिका सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं शिक्षकों ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्राओं का मनोबल बढ़ता है और स्कूलों में नामांकन एवं नियमित उपस्थिति को भी प्रोत्साहन मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को शिक्षा, स्वच्छता, आत्मरक्षा और अनुशासन के महत्व पर भी संक्षिप्त मार्गदर्शन दिया गया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का सम्मान कर आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.