February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दिल्ली से छत्तीसगढ़ तक संगठन सशक्तिकरण का संकल्प’: भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान में छत्तीसगढ़ की दमदार भागीदारी

 

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मार्गदर्शन

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/** रायपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन की वैचारिक मजबूती और कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने देशभर से आए पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षण प्रतिनिधियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने प्रशिक्षण की संगठनात्मक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महाअभियान ‘व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ के मूल मंत्र पर आधारित है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण ही वह सशक्त माध्यम है, जिसके द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति और राष्ट्रवादी चिंतन से गहराई से जोड़ा जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह महाअभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने में संगठन को और अधिक ऊर्जावान, अनुशासित और प्रभावी बनाएगा।
इस प्रशिक्षण महाअभियान में छत्तीसगढ़ की सक्रिय और सशक्त सहभागिता देखने को मिली। राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, प्रदेश प्रवक्ता द्वय श्रीमती शताब्दी पांडे एवं श्री टेकेश्वर जैन, तथा प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. अवधेश जैन ने सहभागिता की।

 

 

छत्तीसगढ़ से आए प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेकर संगठनात्मक रणनीतियों, वैचारिक प्रशिक्षण मॉड्यूल, कार्यकर्ता निर्माण की पद्धतियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन चर्चा की। प्रतिनिधियों ने बताया कि इस महाअभियान से प्राप्त दिशा-निर्देशों को प्रदेश स्तर पर लागू कर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से और अधिक मजबूत किया जाएगा, जिससे जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ और प्रभावशीलता बढ़ेगी।
कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने संगठन निर्माण, प्रशिक्षण संरचना और आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक दायित्वों पर विचार साझा किए। यह महाअभियान भाजपा संगठन को नए उत्साह, स्पष्ट दृष्टि और मजबूत रणनीति के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.