भाजपा प्रदेश कार्यालय में फिर खुलेगा “सहयोग केंद्र” 3 फरवरी से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का मंच, मंत्रीगण करेंगे सीधा संवाद






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** रायपुर भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु सहयोग केंद्र का संचालन एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। यह सहयोग केंद्र आगामी 3 फरवरी से पुनः प्रारंभ होगा, जहाँ प्रदेश सरकार के मंत्री एवं वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएँ सुनेंगे और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
सहयोग केंद्र के शुभारंभ दिवस 3 फरवरी को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय भी सहयोग केंद्र में रहकर जनसमस्याओं पर चर्चा करेंगे।
इसके बाद 4 फरवरी को कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सहयोग केंद्र में आम नागरिकों की समस्याएँ सुनकर समाधान की प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा महामंत्री श्री अखिलेश सोनी उपस्थित रहेंगे।
5 फरवरी को प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन सहयोग केंद्र में आमजन से सीधे संवाद करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महामंत्री श्री यशवंत जैन भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
वहीं, 6 फरवरी को प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे और जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू भी सहयोग केंद्र में सहभागिता निभाएंगी।
भाजपा द्वारा पुनः शुरू किए जा रहे इस सहयोग केंद्र का उद्देश्य आम नागरिकों को एक ऐसा सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ वे बिना किसी बाधा के अपनी समस्याएँ सीधे जनप्रतिनिधियों और शासन के जिम्मेदारों तक पहुँचा सकें। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस पहल से जनसुनवाई की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी होगी तथा शासन–प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद को मजबूती मिलेगी।
सहयोग केंद्र के माध्यम से भाजपा एक बार फिर यह संदेश दे रही है कि पार्टी जनसेवा, संवाद और समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए निरंतर कार्य कर रही है।





