August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा महिला मोर्चा को मिला नया जोश

1 min read

 

अजय जम्वाल का आह्वान—महिला नेतृत्व बने राजनीतिक परिवर्तन की अग्रिम पंक्ति

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/** रायपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जम्वाल ने महिला नेतृत्व को राजनीति और संगठन में और अधिक मुखर, सक्रिय व प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी केवल उपस्थिति तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि नीति, निर्णय और जनसंपर्क के हर मोर्चे पर उनकी सशक्त मौजूदगी आवश्यक है।
श्री जम्वाल ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने में महिला मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग से सीधा संवाद स्थापित कर सकती हैं, जिससे सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देशानुसार आयोजित इस परिचयात्मक बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं, संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियानों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों पर विशेष फोकस रखा गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रय—श्री यशवंत जैन, श्री अखिलेश सोनी एवं डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने भी अपने विचार रखे और महिला मोर्चा के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी समय में और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी ने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की रीढ़ है और आने वाले समय में मोर्चा प्रदेशभर में सशक्त अभियान चलाकर पार्टी की विचारधारा को मजबूती देगा।
बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री द्वय श्रीमती शीतल नायक एवं श्रीमती फुलेश्वरी पैकरा, महिला मोर्चा की सभी प्रदेश पदाधिकारी, साथ ही प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस बैठक के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने स्पष्ट संदेश दिया कि आने वाले राजनीतिक और संगठनात्मक अभियानों में महिला शक्ति निर्णायक भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.