February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सीएसईबी फुटबॉल मैदान में शान से फहरा तिरंगा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने ली परेड की सलामी

 

77वें गणतंत्र दिवस पर कोरबा में देशभक्ति का भव्य उत्सव, मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ वाचन

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**   कोरबा जिले में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सीएसईबी फुटबॉल मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी तथा आकर्षक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
ध्वजारोहण उपरांत राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता की मजबूती के लिए सभी नागरिकों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन का आह्वान किया।
मुख्य समारोह में विभिन्न टुकड़ियों द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज के साथ सराहा। राष्ट्रगान के साथ पूरा मैदान देशभक्ति के रंग में रंग गया और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
इस गरिमामय अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, डीएफओ कोरबा प्रेमलता यादव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम ने जिले में गणतंत्र दिवस की गरिमा और उल्लास को नई ऊँचाई प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.