August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

संविधान और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ भाजपा जिला कार्यालय में फहरा तिरंगा

1 min read

 

गणतंत्र दिवस लोकतंत्र और कर्तव्यों की याद दिलाने का पर्व – गोपाल मोदी
77वें गणतंत्र दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का आह्वान—राष्ट्र निर्माण में हर कार्यकर्ता निभाए सक्रिय भूमिका

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****//** कोरबा  भारतीय गणतंत्र की 77वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर 26 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पं. दीनदयाल कुंज, टी.पी. नगर, कोरबा में देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और भारत की एकता-अखंडता का प्रतीक है। यह दिन हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और सम्मानित राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च कर्तव्य मानते हुए जनहित और देशहित में निरंतर कार्य कर रहा है।

 

 

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगे की शान और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
इस गरिमामय अवसर पर रायपुर संभाग के संगठन सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, अशोक चालवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संविधान की गरिमा बनाए रखने और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.