February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दीपका मंडल में भाजपा की बूथ सशक्तिकरण बैठक सम्पन्न — संगठन मजबूती और ‘सर’ विषय पर हुआ विस्तृत मंथन

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** दीपिका भारतीय जनता पार्टी दीपका मंडल के अंतर्गत बूथ क्रमांक 117, देवनगर में संगठनात्मक सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ‘सर’ एवं संगठनात्मक विषयों पर गहन चर्चा करते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत करने की रणनीति तय की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे, युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद सुजीत सिंह, मंत्री सत्यम यादव की विशेष उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखते हुए बूथ स्तर पर संपर्क, संवाद और सहभागिता को बढ़ाने पर जोर दिया।

 

 

कार्यक्रम में बूथ क्रमांक 117 के बूथ अध्यक्ष की पत्नी श्रीमती पूजा साहू, BLO-2 यशोदा साहू, रामेश्वरी सिदार, सरिता पटेल, मधु प्रजापति, गायत्री, पूर्णिमा, शांति साहू, हेमलता, पंकजनि, तुलसी, फिरती, लता देवांगन, तिलेश्वरी, सीमा बंजारे, कांति, कुसुम लता, पुष्पा, शशि, अनुसईया, पुनीता, सावन पटेल, आंचल, रजवंती, आशा प्रजापति, कौशल्या, पुष्पा, मंजू, कामिनी, जानकी एवं नम्रता सहित बूथ की बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
बैठक में उपस्थित मातृशक्ति ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अपनी सहभागिता और प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश स्पष्ट हुआ कि भाजपा का संगठन बूथ से लेकर मंडल तक पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहा है और आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.