March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा संगठन कोरबा को मिलेगा नया सशक्त केंद्र, 2 फरवरी को नवीन जिला कार्यालय भवन का भव्य भूमिपूजन

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा  भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन कोरबा के इतिहास में 2 फरवरी का दिन एक महत्वपूर्ण और स्मरणीय अध्याय के रूप में जुड़ने जा रहा है। भाजपा जिला कार्यालय, कोरबा के नवीन एवं भव्य भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी क्रम में आज रायपुर में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व और राज्य मंत्रिमंडल से सौजन्य भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सादर आमंत्रण दिया गया।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखन देवांगन जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुँचकर माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री विष्णु देव साय जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी सहित राज्य मंत्रिमंडल के माननीय सदस्यों से भेंट की और उन्हें 2 फरवरी को कोरबा में आयोजित होने वाले जिला भाजपा कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित रहने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने आयोजन में सहभागिता का सहर्ष स्वीकार करते हुए अपनी उपस्थिति का आश्वासन दिया।

 

 

इसके पश्चात भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी भेंट की। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग जी, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू जी सहित अन्य वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों को भी भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने इस आयोजन को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यक्रम में सहभागिता का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि कोरबा में बनने वाला भाजपा जिला कार्यालय का यह नवीन भवन सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, कार्यकर्ताओं के सतत समर्पण, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प का जीवंत प्रतीक बनेगा। यह भवन भविष्य में संगठनात्मक बैठकों, जनसमस्याओं के समाधान, कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं जनसंपर्क गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
2 फरवरी को प्रस्तावित यह भूमिपूजन कार्यक्रम कोरबा भाजपा के लिए ऐतिहासिक क्षण सिद्ध होगा, जो न केवल संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा, बल्कि जिले में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक जड़ों को और अधिक मजबूत करेगा। इस आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में विशेष उत्साह और उमंग का वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.