March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नबीन को प्रदेश भाजपा परिवार ने दी बधाई*

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**  *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर श्री नितिन नबीन को प्रदेश सरकार के मंत्रियों सहित भाजपा के समस्त वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, निगम-मण्डल अध्यक्षों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएँ दी हैं।

 

 

 

*युवाओं को पार्टी में नई दिशा और नई सोच लाने का मौका दिया गया है : साव*

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने श्री नबीन को बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि एक युवा नेता के रूप में श्री नबीन ने आज दुनिया की सबसे बड़ी पोलिटिकल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष का गुरुतर दायित्व ग्रहण किया है। सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर श्री नबीन अपनी जिम्मेदारियाँ निभाएंगे। भाजपा ने देश और कार्यकर्ताओं को एक संदेश दिया है कि जो भी कड़ी मेहनत करेगा, एक आम कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष और यहाँ तक कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। युवाओं को पार्टी में नई दिशा और नई सोच लाने का मौका दिया गया है।

*नबीन के ऊर्जावान नेतृत्व में विकसित भारत के विजन को युवा ही पूरा करेंगे : शर्मा*

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नबीन को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा आज ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक रूप से सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके 14 करोड़ से ज्यादा प्रमाणित सदस्य हैं। हमारी प्रक्रिया पूरी तरह से लोकतांत्रिक है, जो बूथ से शुरू होकर, जिला और राज्य स्तर से गुजरते हुए आज राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचकर पूर्ण हुई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी हमेशा कहते हैं कि हमारे युवा ही हमारा भविष्य हैं। श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नबीन के ऊर्जावान नेतृत्व में प्रधानमंत्री द्वारा तय किए गए विकसित भारत के विजन को युवा ही पूरा करेंगे, जो देश का मार्गदर्शन करने और उसे एक विकसित भारत बनाने में आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगे।

*’भाजपा की यश-पताका देश में चहुँओर फहरेगी’*

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वय डॉ. सरोज पाण्डेय व लता उसेण्डी ने भी बधाई देते हुए शुभकामना व्यक्त की है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्री नबीन के निर्वाचन पर बधाई देते हुए कहा कि श्री नवीन का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर श्री नबीन को शुभकामना देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा की यश-पताका देश में चहुँओर फहरेगी।

*’पूरे देश को नबीन के अनुभवों का लाभ मिलेगा और भाजपा का जनाधार बढ़ेगा’*

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर श्री नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि श्री नबीन सत्ता और संगठन में कर्मठ प्रशासक व समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। संगठनात्मक कार्यों का उनका लम्बा अनुभव है। पूरे देश को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा और भाजपा का जनाधार बढ़ेगा। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने श्री नबीन को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि एक समर्पित, विनम्र और कार्यकर्ताओं की आकांक्षाओं को पूरा करने की उनकी विशिष्टता व प्रतिबद्धता अब देशभर में भाजपा को और ज्यादा मजबूती से सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगी। कार्यकारी अध्यक्ष रहते हुए श्री नबीन ने महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में जीत दिलाई। अब उनके नेतृत्व में बंगाल और असम में भी जीत मिलेगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी व डॉ. नवीन मार्कंडेय, भाजपा प्रदेश मंत्रीगण, भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश प्रवक्ताओं ने भी श्री नबीन को बधाई दी है।
————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.