February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सुशासन की खेती से समृद्धि की फसल: छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों ने किसानों को बनाया आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से निश्चिंत

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//* कोरबा 16 जनवरी 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई सुशासन आधारित नीतियाँ अब सिर्फ फाइलों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उनका सीधा और सकारात्मक असर प्रदेश के खेतों, खलिहानों और किसानों की जिंदगी में साफ दिखाई देने लगा है। सरकार की पारदर्शी, सुगम और भरोसेमंद धान खरीदी व्यवस्था तथा देश में सर्वाधिक समर्थन मूल्य ने किसानों को उनकी मेहनत का पूरा और सम्मानजनक मूल्य दिलाया है, जिससे छोटे से लेकर बड़े सभी वर्ग के किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।
इसी सुशासन व्यवस्था का जीवंत उदाहरण कोरबा जिले के ग्राम कल्दामार निवासी कृषक श्री अरुण कुमार हैं। उन्होंने इस वर्ष उपार्जन केंद्र भैंसमा में बिना किसी अव्यवस्था, देरी या परेशानी के 190 क्विंटल धान का सफल विक्रय किया। इससे पूर्व गत वर्ष भी वे लगभग 350 क्विंटल धान का विक्रय कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती टिकैतिन बाई के नाम से टोकन कटवाकर धान विक्रय की पूरी प्रक्रिया सहजता और पारदर्शिता के साथ पूरी की।
कृषक श्री अरुण कुमार का कहना है कि वर्तमान सरकार की पहल से उपार्जन केंद्रों में बैठने की व्यवस्था, तौल, भुगतान, पेयजल एवं छाया जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ पहले से कहीं अधिक बेहतर हुई हैं। किसानों को अब न तो लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है और न ही किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़ता है। समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया ने किसानों का भरोसा शासन पर और मजबूत किया है।
उन्होंने आगे बताया कि उच्च समर्थन मूल्य मिलने से किसानों को अब अगली फसल की तैयारी के लिए आर्थिक चिंता नहीं रहती। बीज, खाद और कृषि कार्यों के लिए उधार लेने की मजबूरी समाप्त हो गई है। खेत से लेकर उपार्जन केंद्र तक की पूरी व्यवस्था आज किसानों के लिए सहज, सुरक्षित, तनावमुक्त और सम्मानजनक बन चुकी है।
श्री अरुण कुमार के अनुसार, वर्तमान धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाया है और वे अब आर्थिक स्थिरता के साथ समृद्धि की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने किसानों के हित में संचालित योजनाओं, पारदर्शी खरीदी व्यवस्था और मजबूत समर्थन मूल्य नीति के लिए छत्तीसगढ़ सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह तस्वीर साफ दर्शाती है कि सुशासन, संवेदनशीलता और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के अन्नदाताओं को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.