February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कांग्रेस को विकास से एलर्जी: ‘वीबी-जी राम-जी’ जैसी जनकल्याणकारी योजना से बौखलाई कांग्रेस – डॉ. विजयशंकर मिश्रा

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**  रायपुर  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि ‘विकसित भारत : जी-राम-जी अधिनियम’ जैसी ऐतिहासिक और जनहितैषी योजना कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रही है। इसी कुंठा और हताशा के चलते कांग्रेस लगातार तथ्यों और सच्चाई की अनदेखी करते हुए प्रदेश के किसानों और मजदूरों को गुमराह करने का षड्यंत्र रच रही है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि वीबी-जी राम-जी अधिनियम को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में किया जा रहा प्रदर्शन, उसके किसान-विरोधी और मजदूर-विरोधी चरित्र को उजागर करता है। कांग्रेस अब पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी है और उसके पास जनता को बताने के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं बचा है, इसलिए वह झूठ और भ्रम का सहारा लेकर प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाने की साजिश कर रही है।
कांग्रेस के झूठ से प्रदेश की जनता भली-भांति परिचित
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के राजनीतिक पाखंड से अब प्रदेश की जनता पूरी तरह परिचित हो चुकी है। कांग्रेस चाहे जितना भी दुष्प्रचार कर ले, लेकिन उसके षड्यंत्र कभी सफल नहीं होंगे। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करते हुए प्रदेश के जन-जन तक सच्चाई पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मनरेगा से बेहतर, ज्यादा मजबूत और कानूनी गारंटी वाली योजना
डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट किया कि ‘विकसित भारत : जी-राम-जी अधिनियम’, मनरेगा का उन्नत, प्रभावी और पारदर्शी रूप है।
उन्होंने कहा कि जहाँ मनरेगा में केवल 100 दिनों का रोजगार मिलता था, वहीं इस नए अधिनियम के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारंटी दी जा रही है।
इतना ही नहीं, अब मजदूरी का भुगतान सात दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाएगा, जिससे वर्षों से चली आ रही भुगतान में देरी की समस्या का स्थायी समाधान होगा और मजदूरों को वास्तविक न्याय मिलेगा।
कांग्रेस शासन में घोटाले, मजदूरों से हुआ छल
डॉ. मिश्रा ने कांग्रेस के शासनकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपए के घोटाले किए, गरीबों और मजदूरों से रोजगार के नाम पर छलावा किया। कई मामलों में काम लेने के बावजूद मजदूरी का भुगतान समय पर नहीं किया गया, जिससे मजदूरों को दर-दर भटकना पड़ा।
ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत : जी-राम-जी अधिनियम 2025 लाकर ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। यह अधिनियम गाँवों के सर्वांगीण विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और किसानों-मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि यह अधिनियम प्रधानमंत्री की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें किसानों, मजदूरों और गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
विकसित गाँव से विकसित भारत की नींव
डॉ. मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी योजना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘विकसित भारत-2047’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है। ग्रामीण क्षेत्रों में हर परिवार को समुचित रोजगार मिले, उनका जीवन स्तर ऊपर उठे और गाँव आत्मनिर्भर बनें — इसी उद्देश्य से यह योजना लाई गई है।
उन्होंने दो टूक कहा कि विकसित गाँव से ही विकसित भारत की शुरुआत होगी, और यह योजना ग्रामीण भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.