ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्तार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शिवपुर–गंगौटी सड़क निर्माण का किया भूमि पूजन






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** सूरजपुर भटगांव विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्राम शिवपुर के यादवपारा में ग्राम गंगौटी से शिवपुर तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिलेगी और विकास की नई राह खुलेगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य की सुशासन सरकार जनहित को सर्वोपरि मानते हुए ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला होती हैं, और सरकार इन्हें सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्री राजवाड़े ने कहा कि शिवपुर–गंगौटी सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि इससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि कार्यों तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में राहत मिलेगी तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सकेंगी।
लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही इस मांग के पूर्ण होने पर ग्राम गंगौटी, शिवपुर एवं आसपास के गांवों में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। ग्रामीणों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएगी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, युवा मोर्चा नेता सौरभ साहू, जनपद सदस्य राजू गुप्ता, ग्राम गंगौटी के सरपंच राय सिंह, बांसापारा के सरपंच संतोष सिंह, शिवप्रसादनगर समिति अध्यक्ष तेज नारायण, राम बहल, ललित राजवाड़े सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के पश्चात जनप्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया कि क्षेत्र में आगे भी विकास कार्यों की श्रृंखला जारी रहेगी और जनहित से जुड़े सभी मुद्दों का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।





