युवा शक्ति से संगठन सशक्त करने का संकल्प: युवा संवाद कार्यक्रम के तहत बचेली–किरंदुल में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राहुल असरानी का ऐतिहासिक स्वागत






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ****// दंतेवाड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री राहुल असरानी के प्रथम जिला प्रवास के अवसर पर युवा संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत बचेली एवं किरंदुल में उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, नारों और आत्मीय स्वागत के साथ अपने नवदायित्वधारी नेतृत्व का भव्य अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री कुणाल ठाकुर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री ओम सोनी, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री पीसे वेट्टी तथा एसटी मोर्चा जिला महामंत्री श्री सोमड़ू कोर्राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बचेली एवं किरंदुल के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन (BTOA) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी अपने उपाध्यक्ष श्री राहुल असरानी का गर्मजोशी से स्वागत कर संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दिया।
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात आयोजित युवा संवाद में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजना, बूथ स्तर पर सक्रियता तथा युवाओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री राहुल असरानी ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें युवाओं के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपा जाना उनके लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि बचेली और किरंदुल की धरती संघर्ष, परिश्रम और संगठनात्मक प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती है। यहाँ के कार्यकर्ताओं का जोश यह स्पष्ट करता है कि आने वाले समय में युवा मोर्चा जिले में नई ऊर्जा और दिशा के साथ कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी युवा साथी घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाएं। साथ ही युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, सामाजिक सरोकारों, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े मुद्दों पर जागरूक और अग्रणी रहने का आह्वान किया।
श्री असरानी ने विश्वास दिलाया कि युवा मोर्चा जिला इकाई हर कार्यकर्ता के साथ खड़ी रहेगी और उनके सुझावों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनसेवा के प्रति समर्पित बनाया जाएगा।
प्रदेश महामंत्री श्री कुणाल ठाकुर ने अपने उद्बोधन में संगठन विस्तार, विचारधारा की मजबूती और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया। वहीं ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री ओम सोनी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर बल दिया।
एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री पीसे वेट्टी ने कहा कि जनजातीय समाज की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन और अधिक सशक्त बनेगा तथा युवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमलेंदु चक्रवर्ती, विजय सोढ़ी, जय भंसाली, जिला उपाध्यक्ष डी. पी. मिश्रा, नगरपालिका उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचंदानी, भावना सक्सेना, नजमुल हक, अर्जुन भास्कर, धनसिंग नाग, विक्रम नहक, निखिल नाग, भूपेंद्र, रवि भदौरिया, साजन सिंह, उद्देश्य, अर्नब चक्रवर्ती, करण सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं BTOA के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।
यह युवा संवाद कार्यक्रम जिले में संगठनात्मक मजबूती, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और भाजपा की विचारधारा को और अधिक विस्तार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।





