March 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नव संकल्प, नव ऊर्जा के साथ क्षेत्र के विकास का संदेश जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा ने क्षेत्रवासियों को दी नववर्ष की मंगलकामनाएं

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//  करतला (कोरबा)।
नववर्ष के पावन अवसर पर जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कामना की कि नया वर्ष क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, सौहार्द और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए तथा प्रत्येक परिवार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।
अपने शुभकामना संदेश में मनोज झा ने कहा कि नववर्ष केवल कैलेंडर बदलने का अवसर नहीं, बल्कि आत्ममंथन, संकल्प और नई शुरुआत का प्रतीक होता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाला वर्ष जनपद पंचायत करतला क्षेत्र के लिए विकास की नई संभावनाएं, उपलब्धियां और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।
उन्होंने बताया कि जनपद क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता अभियान एवं रोजगार सृजन जैसे जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं सुलभ हो सकें और ग्रामीण अंचल सशक्त बन सके।
जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का समग्र विकास जनसहयोग और आपसी विश्वास से ही संभव है। जनता का सहयोग और विश्वास ही जनप्रतिनिधियों की सबसे बड़ी पूंजी है। नववर्ष के अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और एकता बनाए रखने की अपील की।
अंत में उन्होंने पुनः समस्त क्षेत्रवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई आशा और नए अवसर लेकर आए—इसी कामना के साथ उन्होंने क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.