January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नववर्ष 2026 बने सेवा, सुशासन और उत्कर्ष का स्वर्णिम अध्याय : किरण देव

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आने वाला नया वर्ष छत्तीसगढ़ के लिए उत्कर्ष, विश्वास और समग्र विकास का प्रतीक बने। उन्होंने कामना की कि छत्तीसगढ़ महतारी के पावन आँचल में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य, सफलता और आनंद का वास हो तथा सभी को अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने की शक्ति प्राप्त हो।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि नववर्ष के शुभ अवसर पर हम सभी को पवित्र जनादेश की भावनाओं को आत्मसात करते हुए एक सशक्त, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के जिस नए युग का सूत्रपात हुआ है, उसी के आलोक में अब एक नया छत्तीसगढ़ आकार ले रहा है।
श्री देव ने कहा कि भाजपा सरकार के संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रदेश में नक्सलवाद के जड़ से उन्मूलन की दिशा में निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, ‘महतारी गौरव वर्ष’ के माध्यम से महिलाओं के सर्वांगीण सशक्तीकरण को गति मिल रही है, जो सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक स्तर पर प्रदेश के लिए एक नया प्रतिमान स्थापित करेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सन् 2026 में छत्तीसगढ़ सरकार जनविश्वास के नए आलोक में प्रदेश को संवारने और आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने नववर्ष की बेला पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच, एकजुटता और विकास के संकल्प के साथ इस नई यात्रा में सहभागी बनें, ताकि छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति और गौरव के पथ पर अग्रसर हो सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.