January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

माता तपेश्वरी की पावन धरा समलूर में भाजपा का जनसंवाद अभियान — पिछड़ा वर्ग और युवाओं से सीधा संवाद कर संगठन को दी नई ऊर्जा

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ****//**/  दंतेवाड़ा।
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम सोनी एवं भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल असरानी ने माता तपेश्वरी की पावन धरा समलूर पहुँचकर ग्रामीणों एवं युवा साथियों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
समलूर आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं युवाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर ओम सोनी एवं राहुल असरानी का आत्मीय स्वागत किया और शुभकामनाएँ दीं। स्वागत उपरांत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए पार्टी की विचारधारा, संगठन की वर्तमान गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। समाज की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों में अधिक से अधिक जुड़ने और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

 

 

वहीं भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल असरानी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण और संगठन की मजबूती का आधार है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएँ और समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने में सहभागी बनें।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं युवाओं ने भी खुलकर अपने विचार एवं सुझाव रखे तथा संगठन के साथ निष्ठा और सक्रियता से जुड़ने का संकल्प लिया। इसके पश्चात भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री विशाल जैन ने ग्रामीणों एवं युवा साथियों को संबोधित करते हुए पार्टी की विभिन्न गतिविधियों, जनहितकारी योजनाओं और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज एवं युवा शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इनकी सहभागिता से संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।
कार्यक्रम का संचालन रामराज ठाकुर ने कुशलता पूर्वक किया, जबकि आभार प्रदर्शन गीदम मंडल महामंत्री लोकेन्द्र ठाकुर ने किया। इस अवसर पर महादेव ठाकुर, बलभद्र ठाकुर, सुनील क्षत्रिय, सरपंच मोतीराम सोरी, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.