नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा सारंगढ़ के सेवाकारियों का किया सम्मान।





इंडिया24टुडे वेबडेस्क।
हरिश निराला।
सारंगढ़। नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा लगातार कोविड 19 कोरोना महामारी के दौरान मानव कल्याण में बेहतरीन सेवा कार्य करने वाले समाजसेवियों का नागरिक सुरक्षा सम्मान करने की कड़ी में छत्तीसगढ़ पुलिस थाना सारंगढ़ के प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव को एवँ बेजुबान जानवरों का ख्याल रखने मुन्ना बरेठा त्रिनाथ गुरुजी को स्वच्छता अभियान एवँ योगेश तिवारी जी को वृक्षारोपण के लिए बेहतरीन सेवा कार्य करने नागरिक सुरक्षा सेवा सम्मान नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता राष्ट्रीय संरक्षक बलबीर शर्मा पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरु युवा केन्द्र भारत सरकार प्रदेश महिलाध्यक्ष आरती सिंह सारंगढ़ विकास परिषद संयोजक जितेंद्र गुप्ता अध्यक्ष अविनाश महापात्र एवं विवेक सिंह, जर्नादन सिंह हरीश यादव मोनू जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में सारंगढ़ गेस्ट हाउस में किया गया।
