संगठन सुदृढ़ीकरण और जनहित पर केंद्रित रही चर्चा — बलराम पाण्डेय ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत से की सौजन्य भेंट


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बलराम पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जिले के संगठनात्मक गतिविधियों, जनसमस्याओं और क्षेत्र के समग्र विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान डॉ. महंत ने कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनता के विश्वास को और गहरा बनाती है, इसलिए हर स्तर पर संवाद और सेवा भाव बनाए रखना जरूरी है।

श्री पाण्डेय ने भी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की स्थिति, स्थानीय समस्याओं तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनभावनाओं के साथ जुड़े रहते हुए निरंतर सेवा कार्यों में जुटे हैं।
डॉ. महंत ने बलराम पाण्डेय के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी संगठन एवं जनता के हित में सक्रिय रहने का आह्वान किया।
इस सौजन्य मुलाकात को स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सकारात्मक पहल बताया और कहा कि यह संवाद जिले में संगठन के सुदृढ़ीकरण और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

