August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा राज्योत्सव में गूंजेंगे भक्ति रस के सुर — जसगीत गायक सोनू भाटिया देंगे विशेष प्रस्तुति

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला प्रशासन कोरबा द्वारा भव्य राज्योत्सव महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस राज्योत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 3 नवम्बर 2025, सोमवार की रात्रि 7:30 बजे से घंटाघर मैदान में सुप्रसिद्ध जसगीत गायक सोनू भाटिया (चुन-चुन फुलवा फेम) अपनी जसगीत प्रस्तुति से श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संचार करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान माता रानी के भजनों और जसगीतों की अमृतधारा में कोरबा की जनता भक्ति रस में सराबोर होगी। आयोजन के लिए पूरा मंच सुसज्जित किया जा रहा है और स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।
जिला प्रशासन कोरबा द्वारा आयोजित यह राज्योत्सव न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और गौरव का प्रतीक होगा, बल्कि प्रदेश के लोक कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शन का एक सशक्त मंच भी प्रदान करेगा।
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव — 25 वर्षों का उत्सव, वर्षों का संकल्प — के तहत यह आयोजन कोरबा जिले के सांस्कृतिक इतिहास में एक अविस्मरणीय अध्याय जोड़ने जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.