बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 सरकंडा के पदाधिकारियों ने दिया धरना।






इंडिया24टुडे वेबडेस्क।
अजय काले। बिलासपुर। 05 जून- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया! गाइडलाइन का पालन करते हुए पार्टी द्वारा तय किए गए मापदंडों के अनुरूप कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपने अपने घरों के बाहर महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया!
ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू ने बताया कि महंगाई कम करन का वादा करके लोगों को अच्छे दिन आने का झांसा देकर सत्ता में आई मोदी सरकार लगातार महंगाई बढ़ाते जा रही है। पेट्रोल-डीजल-गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, पेट्रोल 100 के पार हो गया है वहीं डीजल 100 भी शतक के करीब है! रसोई गैस और राशन की कीमत ने घर की रसोई का का हाल बेहाल कर रखा है! जनता के घर का बजट बिगड़ गया है। एक तरफ जहां कोरोना संकट का दौर चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई से हाहाकार मचा हुआ है। लोगों का रोजी-रोटी, व्यापार ठप हो चुका है किसान-मजदूर, व्यापारी नौकरी पेशा हर वर्ग के लोग परेशान हैं! वही मोदी सरकार राहत देने के बजाय मंगाई बढ़ाते जा रही है!
कांग्रेस जन अपने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जिस पर महंगाई की पीड़ा और मोदी सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखे हुए थे! अरपापार सरकण्डा में ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू के साथ जिला सचिव अजय काले, पुनाराम कश्यप महंत चेतनदास अजय साहू ने फोन गंगा कॉलोनी में धरना दिया! एआईसीसी सदस्य विष्णु यादव एमआईसी सदस्य बजरंग बंजारे, पार्षद राम प्रकाश साहू एवं महेंद्र नेताम महिला कांग्रेस महासचिव शिल्पी तिवारी पुष्पेंद्र मिश्रा महेश राम सिंह रावल देवेंद्र मिश्रा सूर्यमणि तिवारी राजकुमार यादव पूर्व पार्षद रमेश गुप्ता, जहुर अली, बालचंद साहू, राकेश साहू, चितरंजन सिंह, सीता राम निर्मलकर, नवल सोनी, शेरसिंह कश्यप, रामशरण साहू,सूर्यकांत साहू, प्रिया भरत जुरियानी, घनश्याम कश्यप,देवेंद्र राठौर,डीके यादव, रीता मजूमदार, चित्रलेखा कांसकार, शिव शंकर साहू, दूरदर्शी धनकर सहित कांग्रेस जनों ने अपने घरों के पास साथियों के साथ धरना प्रदर्शन किया।





