February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का 127वां एपिसोड

✨जन-जन के दिलों में गूंजा “मन की बात” का संदेश✨

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 127वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष और उत्साह के साथ किया। यह आयोजन मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर के नेतृत्व में हुआ, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान दीप नारायण सोनी, श्रीधर द्विवेदी, शिव चंदेल, पवन सिन्हा एवं बूथ अध्यक्ष शिव कुमार देवांगन के निवास पर विशेष रूप से “मन की बात” का श्रवण आयोजन किया गया। इस अवसर पर दशा राम देवांगन, सारिका देवांगन, प्रेम बाई, पलक, सुमित्रा देवांगन, पद्मिनी, पीहू, परी, संतरा बाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर ने कहा कि “मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह प्रधानमंत्री और देश की जनता के बीच आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए प्रेरक प्रसंग समाज में सकारात्मकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रज्वलित करते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि आज जब देश आत्मनिर्भर भारत के पथ पर अग्रसर है, तब प्रत्येक नागरिक का सजग और सक्रिय होना ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। मन की बात जैसे कार्यक्रम इसी सोच को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बन रहे हैं।
कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों को आत्मसात करते हुए समाजहित में कार्य करने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.