August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

उरगा थाना क्षेत्र में चोरों का तांडव! — तुमान से बाइक चोरी, ढोंढा तराई में दुकानों में तोड़फोड़, लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों से ग्रामीणों में दहशत

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीती रात ग्राम तुमान और ढोंढा तराई में लगातार दो वारदातों ने पुलिस व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले तो ग्राम तुमान में अज्ञात चोर ने दुकान के सामने से मोटरसाइकिल पार कर दी, वहीं दूसरी ओर ढोंढा तराई में दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम तुमान में स्थित चन्द्रा ट्रेडर्स के संचालक पुरुषोत्तम चन्द्रा ने अपनी बाइक क्रमांक CG-12-BK-5463 दुकान के सामने खड़ी की थी और रात को घर के अंदर विश्राम करने चले गए। इसी बीच देर रात करीब 2 बजे एक अज्ञात युवक ने मौका पाकर बाइक को धक्का देकर चोरी कर ली और फरार हो गया।
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
यह घटना पूरी तरह दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक बड़ी ही शातिराना तरीके से बाइक की ओर बढ़ता है, आसपास नजर घुमाता है और फिर कुछ ही पलों में बाइक लेकर फरार हो जाता है। उरगा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है।
ढोंढा तराई में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप
इसी रात नजदीकी ग्राम ढोंढा तराई में भी अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मदन श्रीवास के स्वामित्व वाले सेलून और उसके बगल की दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। दुकान के अंदर रखे सामान को फेंक दिया गया और नुकसान पहुंचाया गया। ग्रामीणों के अनुसार यह क्षेत्र लगातार असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है।
ग्रामीणों में आक्रोश — पुलिस गश्त पर उठे सवाल
लगातार हो रही चोरी और तोड़फोड़ की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस की गश्त नाम मात्र की रह गई है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
थाने में दर्ज हुई शिकायत
घटना के बाद पुरुषोत्तम चन्द्रा ने उरगा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।
ग्रामीणों की चेतावनी — कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे विरोध प्रदर्शन
ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे थाना का घेराव कर उग्र आंदोलन करेंगे। लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण इलाके में अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.