August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने क्षेत्रवासियों को दी छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/ दंतेवाड़ा। राहुल
छत्तीसगढ़ विधानसभा के विधायक चैतराम अटामी ने छठ महापर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि छठ पर्व सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति आभार का प्रतीक है। यह पर्व जन-जन को संयम, श्रद्धा और स्वच्छता का संदेश देता है।
विधायक अटामी ने कहा कि —
“छठ पूजा लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व है, जो सूर्य देव और माता षष्ठी की आराधना का पर्व है। इस पर्व में जल, वायु, सूर्य और धरती के प्रति सम्मान की भावना समाहित है। यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण और मानवीय एकता का भी संदेश देता है।”
उन्होंने आगे कहा कि इस अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि स्वच्छता, सद्भाव और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर चलें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को पूरा करने में हम सबकी भूमिका महत्वपूर्ण है। श्री अटामी ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि छठ महापर्व जैसे अवसरों पर स्थानीय उत्पादों को अपनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएं और स्वदेशी की भावना को आगे बढ़ाएं।
भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने भी छठ पूजा के पावन अवसर पर क्षेत्र के सभी नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि —
“छठ पर्व अनुशासन, पवित्रता और समर्पण की भावना का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक एकता और लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर है। हम सभी के जीवन में सूर्य देव का आशीर्वाद सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए।”

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.