February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी ने शहीद विनोद भारिया को किया नमन — दीपावली पर परिजनों से की भेंट, श्रद्धांजलि अर्पित कर दी शुभकामनाएं

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। दीपावली के पावन अवसर पर कटघोरा थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी ने छोटकी छुरी गांव पहुंचकर वीर शहीद विनोद भारिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके परिवार से मिलकर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर तिवारी ने परिजनों को मिठाई और उपहार भेंट कर समाज के प्रति शहीद के योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी तिवारी के साथ एसआई शिवकुमार कोसरिया तिवारी, आरक्षक भुवनेश्वर आदिले, जनपद अध्यक्ष झूल बाई कंवर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गोविंद सिंह सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहीद विनोद भारिया के बलिदान को नमन किया और कहा कि उनका साहस, समर्पण और देशभक्ति की भावना सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
इस अवसर पर थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी ने कहा कि “शहीद वह होता है जो स्वेच्छा से अपने कर्तव्य और देश के लिए अपना जीवन बलिदान करता है। उनका यह त्याग राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च गवाही है और हम सभी के लिए गर्व की बात है।” उन्होंने आगे कहा कि ऐसे अवसर हमें शहीदों के परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनों ने एक स्वर में कहा कि शहीद विनोद भारिया जैसे वीर सपूतों के कारण ही देश आज सुरक्षित है और उनका नाम सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.