March 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्व. बनवारीलाल अग्रवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि — संघ और भाजपा के वरिष्ठजनों ने याद किया “स्वप्नदृष्टा जननेता” को

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कोरबा अंचल के प्रख्यात राजनेता और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय बनवारीलाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कोरबा अंचल में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर, सीएसईबी बुधवारी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में संघ और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित हुए और स्व. अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने स्व. अग्रवाल को “दूरदर्शी, समर्पित और अनुशासित जनसेवक” बताते हुए कहा कि उनके आदर्श और कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित प्रमुख वक्ताओं ने स्वर्गीय अग्रवाल को “स्वप्नदृष्टा राजनेता” बताते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी संगठन, अंचल के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। वनवासी क्षेत्रों में उनके सेवा कार्यों को विशेष रूप से याद किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, जिला संघचालक डॉ. विशाल उपाध्याय, विभाग सह संचालक किशोर बुटोलिया, नगर संघचालक अशोक तिवारी, विद्या भारती के प्रांत उपाध्यक्ष जुड़वां सिंह ठाकुर, जिला कार्यवाह कैलाश नाहक, नगर कार्यवाह मृगेश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
सभी ने स्व. अग्रवाल के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिखाए गए आदर्श मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.