February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हम सब दीपावली पर लें स्वदेशी को अपनाने का संकल्प : किरण देव

भाजपा अध्यक्ष देव ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ वासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई दी है। अपने संदेश में प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस महापर्व पर ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ का आह्वान करते हुए प्रदेशवासियों से अपील की कि त्योहारों के इस पावन अवसर पर हम सब यह शपथ लें कि स्वदेशी को हम अपनाएंगे और आत्म निर्भर भारत की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जो कल्पना है, उसे साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में वोकल फॉर लोकल के संकल्प-पथ पर हमारा देश आज तेजी से आगे बढ़ रहा है, चाहे वह देश की रक्षा का मामला हो या चंद्रयान का मामला हो, चाहे देश में स्वनिर्मित आयुध हों या अन्य स्वदेशी उत्पाद हों। श्री देव ने सभी प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि इस दीपावली में स्वदेशी अपनाकर और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दृढ़ निश्चय के साथ पूरा करने में आप सभी का योगदान हो।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.