August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आईटी के भविष्य से रूबरू हुए विद्यार्थी — शासकीय कन्या उ. मा. वि. साड़ा कोरबा के छात्राओं का कोरबा कम्प्यूटर कॉलेज (KCC) में शैक्षणिक भ्रमण

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा, 18 अक्टूबर 2025।
कोरबा शिक्षण समिति द्वारा संचालित एवं अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर से मान्यता प्राप्त कोरबा कम्प्यूटर महाविद्यालय (KCC), जो घंटाघर बुधवारी मार्ग पर स्थित है और ऊर्जा धानी कोरबा में आईटी शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है, वहां शुक्रवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, साड़ा कोरबा की छात्राओं ने एक शैक्षणिक भ्रमण किया।
यह भ्रमण RMSA के तहत संचालित व्यवसायिक पाठ्यक्रम (आईटी) के अंतर्गत आयोजित किया गया था। छात्राएँ अपने व्याख्याता अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में यहां पहुंचीं, जहां उन्हें आईटी क्षेत्र में कैरियर निर्माण, डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

 

महाविद्यालय की शिक्षिकाएँ सुरभि राठौर, सुरभि कुंडू एवं रीना लहरे ने छात्राओं को कंप्यूटर विषय की गहन जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा और कंप्यूटर ज्ञान आज के युग में हर क्षेत्र के लिए अनिवार्य हो गया है, और यह उनके भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

 

 

महाविद्यालय के निदेशक राजेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) का क्षेत्र अनंत संभावनाओं से भरा हुआ है। उन्होंने छात्राओं को तकनीकी शिक्षा अपनाने के लिए प्रेरित किया और बताया कि कोरबा कम्प्यूटर कॉलेज में संचालित कोर्स कैसे उनके कैरियर को नई दिशा दे सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 115 विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी को कंप्यूटर लैब, सेमिनार हॉल, लाइब्रेरी एवं अन्य शैक्षणिक कक्षों का भ्रमण कराया गया। कंप्यूटर लैब में छात्राओं को विभिन्न प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, सॉफ्टवेयर एवं एप्लिकेशन डेवलपमेंट की जानकारी रोचक तरीके से दी गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बताया और कहा कि उन्हें आईटी क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई दिशा मिली है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.