February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डॉ. चरण दास महंत के करीबी सहयोगी पं. बलराम प्रसाद पांडेय ने ठोकी ताल — जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती अध्यक्ष पद के लिए की दावेदारी, बोले “संगठन को नई ऊर्जा देने आया हूँ”

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   सक्ति, 18 अक्टूबर 2025
सक्ति जिले की राजनीतिक सरगर्मी उस समय और तेज हो गई जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध कथावाचक पं. बलराम प्रसाद पांडेय ने जिला कांग्रेस कमेटी सक्ति के अध्यक्ष पद के लिए अपनी औपचारिक दावेदारी पेश की।
उन्होंने यह दावेदारी नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के आशीर्वाद से, कांग्रेस के पर्यवेक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक श्री विवेक बंसल को सौंपी।
पं. बलराम प्रसाद पांडेय न केवल एक सक्रिय और अनुभवी राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, बल्कि अपने कथावाचन और सामाजिक जुड़ाव के कारण आम जनता में भी बेहद लोकप्रिय हैं। सक्ती जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों—सक्ति, जांजगीर और चांपा—में उनका मजबूत जनाधार और संगठन से गहरा जुड़ाव माना जाता है।

 

अपने नामांकन के दौरान पं. पांडेय ने कहा,
“मैं कांग्रेस की विचारधारा और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित हूँ। मेरा उद्देश्य सक्ती जिले में पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा जनता की समस्याओं को पार्टी के माध्यम से मजबूती से उठाना है। डॉ. चरण दास महंत जी के नेतृत्व में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, और मैं उसी दिशा में पूरे मनोयोग से कार्य करना चाहता हूँ।”
पं. पांडेय लंबे समय से कांग्रेस संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहे हैं और डॉ. चरण दास महंत के विश्वस्त सहयोगियों में उनकी गिनती होती है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों का मानना है कि यदि पं. बलराम प्रसाद पांडेय को जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती का अध्यक्ष बनाया जाता है, तो पार्टी को नई दिशा, ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में सामाजिक समरसता और संगठनात्मक अनुशासन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे कांग्रेस को आगामी चुनावों में मजबूत परिणाम मिल सकते हैं।
कांग्रेसजनों में अब यह चर्चा जोर पकड़ चुकी है कि “पं. बलराम प्रसाद पांडेय ही वह चेहरा हैं जो सक्ती जिले में कांग्रेस को पुनः शिखर पर पहुँचा सकते हैं।”

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.