भाजपा सरकार के कामों पर विश्वास करते हुए नक्सली बड़ी संख्या में आत्म-समर्पण कर रहे
1 min read
प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कहा : सुरक्षा बलों व पुलिस के जवानों के शौर्य से नक्सलियों के हौसले पस्त, अब नक्सली भाग खड़े होने के लिए विवश हो रहे
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने शुक्रवार को बस्तर में बड़ी संख्या में नक्सलियों द्वारा किए गए आत्म-समर्पण को भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के नक्सलियों के समूल खात्मे के संकल्प का साकार होना बताया है। प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि सुरक्षा बलों व पुलिस के जवानों के शौर्य व प्रयासों से नक्सलियों के हौसले इतने पस्त हो गए हैं कि अब नक्सली भाग खड़े होने के लिए विवश हो रहे हैं। इसलिए आज आत्म-समर्पण करने वाले नक्सलियों की कतार इतनी लम्बी हो गई है।
