February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सहयोग केंद्र में मंत्री राजवाड़े ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद

17अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री शर्मा सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं से मिलकर आवेदनों पर पहल करेंगे

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश की महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं एवं उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

गुरुवार को सहयोग केंद्र में मंत्री श्रीमती राजवाड़े से 150 से अधिक कार्यकर्ताओं व आमजनों ने मुलाकात कर आवेदन दिए। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का तेजी से निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज एवं सहयोग केन्द्र प्रभारी सचिदानंद उपासने सहित पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

कल शुक्रवार 17 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहयोग केंद्र में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.