February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सतनाम भवन टीपी नगर में दस दिनों तक चला स्वच्छता अभियान, आज हुआ समापन — दीपावली बाद फिर चलेगा अभियान

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा, 16 अक्टूबर।
कोरबा सतनामी कल्याण समिति के तत्वावधान में सतनाम भवन टीपी नगर में चल रहा दस दिवसीय स्वच्छता अभियान आज समापन पर पहुंचा। यह अभियान समिति के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाज के बुद्धिजीवियों के सहयोग से निरंतर रूप से संचालित किया गया। समाज के सभी सदस्यों ने एकता और सेवा भाव का परिचय देते हुए बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया।
समापन अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि दीपावली के पश्चात एक बार फिर से सतनाम भवन परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। समिति का मत है कि “स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है” और यह स्थान परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती और गुरु पर्व का पावन स्थल होने के कारण निरंतर स्वच्छ एवं पवित्र रहना चाहिए।
समिति के संरक्षक मनीराम जांगड़े ने बताया कि आने वाले समय में परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती एवं गुरु पर्व तीन दिवसीय भव्य रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर न केवल सतनामी समाज, बल्कि बाबा जी के संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ को आत्मसात करने वाले सभी समाजों के लोग सतनाम भवन पहुंचकर बाबा जी के श्रीचरणों में नमन करेंगे और प्रदेश व देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करेंगे।
जांगड़े ने बताया कि बाबा जी की समरसता और समानता की विचारधारा आज भी समाज को दिशा देती है। सतनाम भवन में हर वर्ष यह आयोजन उस प्रेरणा का सजीव उदाहरण बनता है। इस वर्ष तीन दिवसीय गुरु पर्व और भी अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों के लोग भाग लेंगे।
दस दिवसीय स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी और योगदान देने वालों में प्रमुख रूप से के.के. लहरें, नारायण लाल कुर्रे, आर.डी. भारद्वाज, रवि खूटे, विजय दिवाकर, डॉ. बरखा रानी कुर्रे, डॉ. रामगोपाल कुर्रे, नरेंद्र कुमार रात्रे, सत्येंद्र लहरिया, वरुण धृतलहरे, सचिव कुर्रे सहित समाज के अनेक वरिष्ठजनों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि गुरु घासीदास बाबा जी के बताए मार्ग पर चलकर स्वच्छता, समानता और सद्भावना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.