August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा ने अर्पित की राजमाता विजयाराजे सिंधिया को पुष्पांजलि*

1 min read

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/  रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित भाजपा के सभी नेताओं ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि समाज सेवा के प्रति राजमाता विजयाराजे सिंधिया का समर्पण और भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी आस्था सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। राजमाता विजयाराजे सिंधिया राजनीतिक जीवन में दृढ़ता और निष्ठा की मिसाल थीं। उन्होंने देश के सामाजिक उत्थान के लिए भी उल्लेखनीय योगदान दिया।

 

 

उन्होंने कहा कि उनका जीवन राष्ट्र सेवा, संगठन निर्माण और आदर्श राजनीतिक निष्ठा का प्रतीक था। राजमाता विजयाराजे सिंधिया का छत्तीसगढ़ से भी गहरा लगाव रहा तथा यहां भाजपा की सरकार बनाने में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रध्दासुमन अर्पित की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, भाजपा विधायक, प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.