March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में ‘सपना’ ब्रांड का भव्य शुभारंभ — हरियाणवी स्टार सपना चौधरी करेंगी लॉन्चिंग

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा, 12 अक्टूबर 2025। ऊर्जा नगरी कोरबा में आज शाम एक आकर्षक और यादगार कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। प्रसिद्ध पर्दाववाला एक्सपोर्ट कंपनी अपने विशिष्ट प्रोडक्ट ‘सपना’ की लॉन्चिंग कर रही है। यह भव्य कार्यक्रम शिव पर्दावाला, टीपी नगर कोरबा में रविवार, 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे आयोजित किया गया है।
इस विशेष अवसर की मुख्य अतिथि हरियाणवी डांसिंग स्टार एवं लोकप्रिय कलाकार सपना चौधरी होंगी, जो अपने हाथों से ‘सपना’ ब्रांड का लोकार्पण करेंगी। कार्यक्रम को लेकर कोरबा शहर के व्यावसायिक व सामाजिक हलकों में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम के आयोजक श्री शिव शंकर अग्रवाल (शिव पर्दावाला) ने बताया कि यह अवसर पर्दाववाला एक्सपोर्ट के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि—
“हमारी कंपनी 1992 से छत्तीसगढ़ में अपनी सेवा दे रही है। कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़ और रायपुर जैसे शहरों में पर्दाववाला ग्रुप ने गुणवत्ता और विश्वास का एक नया मानक स्थापित किया है। ‘सपना’ हमारे ब्रांड की पहचान और आधुनिकता का प्रतीक बनने जा रही है।”
उन्होंने शहरवासियों, व्यापारिक साथियों और शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि वे इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें और कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाएं।
कार्यक्रम स्थल पर सुंदर सजावट और स्वागत की विशेष तैयारियां की गई हैं। कोरबा में पहली बार किसी प्रोडक्ट लॉन्चिंग में सपना चौधरी की मौजूदगी को लेकर युवाओं और प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
📍 स्थान: शिव पर्दावाला, टीपी नगर, कोरबा
🕓 समय: शाम 4:00 बजे
🎉 विशिष्ट अतिथि: सपना चौधरी
👤 आयोजक: शिव शंकर अग्रवाल, पर्दाववाला एक्सपोर्ट

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.