August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा दीपका मंडल में बूथ स्तरीय बैठकें संपन्न — संगठन को मजबूत करने पर जोर

1 min read

दीपका।भारतीय जनता पार्टी मंडल दीपका के अंतर्गत आज विभिन्न शक्ति केंद्रों के बूथों — बूथ क्रमांक 141, 142 (बांधखार), 145 (रैनपुर) एवं 140 (बशीबार) में संगठनात्मक चर्चा एवं कामकाजी बैठकें संपन्न हुईं। इन बैठकों में पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने पर विशेष चर्चा की गई।


बैठक में मुख्य रूप से भाजपा दीपका मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे, मंडल मंत्री राधेश्याम पटेल उपस्थित रहे। इसके साथ ही बूथ अध्यक्ष चमरू केवट, राधेश्याम, जयकरण मरावी, नरेंद्र यादव सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।


कार्यकर्ताओं में सुरेश पटेल, सुखलाल नायक, संतोष पटेल, संजय चौहान, परमेश्वर दास, टिकेतन बाई, हराबाई, बलाइतीन बाई, नाथूराम यादव, रंजना दीवान, विमला गोस्वामी, नर्मदा चौहान, ममता महंत, बूंद कुंवर चौहान, सरिता चौहान, हरेलिया सिंद्राम, रानी नेटी, कमला गोस्वामी, बूंद कुमार, तीरथ राम सिदार, प्यारेलाल चौहान, शिवचरण, मन्नू, अजय गोस्वामी एवं क्षेत्र के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बूथ ही संगठन की सबसे मजबूत कड़ी है। हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही योजनाओं और भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाए।
बैठक का समापन संगठन को सशक्त और समर्पित बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.