February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोसाबाड़ी में युवाओं ने बढ़ाया स्वावलंबन की ओर कदम — ‘मैगी कैफे’ का हुआ भव्य शुभारंभ

कोरबा। शहर के कोसाबाड़ी क्षेत्र में आज उत्साह और उमंग के माहौल में मैगी कैफे का भव्य शुभारंभ किया गया। यह कैफे अंजना सिंह एवं दीपक सिंह के सुपुत्र द्वारा स्थापित किया गया है, जिन्होंने युवा उद्यमिता की मिसाल पेश करते हुए स्वावलंबन की दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाया है।


कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने नवयुवक उद्यमी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “युवा पीढ़ी को रोजगार के नए अवसर तलाशने और स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने की दिशा में आगे आना चाहिए। ऐसे प्रयास न केवल आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरक हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का भी संदेश देते हैं।”
शुभारंभ अवसर पर स्थानीय नागरिकों, परिजनों एवं अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। सभी ने नवस्थापित कैफे का भ्रमण किया और वहां की साज-सज्जा, स्वच्छता एवं आधुनिक अंदाज़ की सराहना की। उपस्थित लोगों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में उत्सव जैसा उल्लास देखने को मिला। नवयुवक उद्यमी के इस कदम को कोसाबाड़ी क्षेत्र में स्वावलंबन और रोजगार सृजन की प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।
👉 मैगी कैफे के शुभारंभ ने कोसाबाड़ी में युवाओं के लिए नई ऊर्जा और अवसरों के द्वार खोल दिए हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.