साजेश बिंझरा स्कूल में हुआ सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम — अभिभावक, शिक्षक व बच्चों ने दी सक्रिय भागीदारी






कोरबा। शासकीय विद्यालय साजेश बिंझरा में सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit) कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री ओगरे सर, सिरमिना एसएमडीसी अध्यक्ष श्री विष्णु यादव, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण तथा बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, योजनाओं के क्रियान्वयन, विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों तथा बच्चों की शैक्षिक प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी ग्राम समुदाय एवं अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत की गई। सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम से पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री ओगरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक अंकेक्षण अभिभावकों और समुदाय को विद्यालय की व्यवस्थाओं से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी पालकों से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
एसएमडीसी अध्यक्ष श्री विष्णु यादव ने भी कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए कहा कि विद्यालय की उन्नति में समुदाय की भूमिका अहम है। अभिभावक नियमित रूप से विद्यालय से जुड़े रहकर बच्चों की पढ़ाई और सुविधाओं की निगरानी करें, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपनी-अपनी शैक्षणिक योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी साझा की। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई, जिससे कार्यक्रम का वातावरण जीवंत बन गया।
👉 सामाजिक अंकेक्षण जैसे कार्यक्रम न केवल पारदर्शिता बढ़ाते हैं, बल्कि विद्यालय और समुदाय के बीच विश्वास और सहयोग को भी मजबूत करते हैं।





