February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

श्वास रोगों से मुक्ति हेतु शरद पूर्णिमा पर दिव्य औषधि का निशुल्क वितरण — सैकड़ों मरीज हुए लाभान्वितचलो आयुर्वेद की ओर मिशन के अंतर्गत कोरबा में आयोजित हुआ निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर

कोरबा। शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर 06 अक्टूबर 2025, सोमवार को चित्रकूट की प्रसिद्ध दिव्य औषधि का निशुल्क वितरण एवं श्वास रोगों के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परिषद, आरोग्य भारती एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका, कोरबा में किया गया।
इस निशुल्क शिविर में कोरबा सहित राज्य के विभिन्न जिलों — बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, अंबिकापुर, कवर्धा, रायपुर, कोरिया, दुर्ग, मुंगेली एवं जशपुर से आए सैकड़ों मरीजों ने भाग लिया और लाभ प्राप्त किया।


🪔 आयुर्वेदिक दिव्य औषधि से श्वास रोगों को जड़ से मिटाने का संदेश
कार्यक्रम में श्री शिव औषधालय के संस्थापक नाड़ी वैद्य पंडित शिवकुमार शर्मा, नाड़ीवैद्या डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा एवं नाड़ीवैद्या डॉ. वागेश्वरी शर्मा ने चित्रकूट में तैयार की गई दिव्य औषधि का वितरण किया तथा इसके सेवन के नियम, पथ्य–अपथ्य व अनुपान के बारे में विस्तार से निशुल्क परामर्श दिया।
डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि वंशानुगत एवं प्रदूषण जनित कारणों से श्वास (दमा) रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आधुनिक उपचारों से अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा, जबकि आयुर्वेद में इस रोग के लिए शुद्ध, निरापद और प्रभावशाली उपचार उपलब्ध हैं। चित्रकूट के महात्मा जी द्वारा वर्षों के शोध से निर्मित यह औषधि यदि शरद पूर्णिमा के दिन विधिपूर्वक सेवन की जाए, तो श्वास रोगों से शत-प्रतिशत लाभ मिलता है।
उन्होंने कहा — “यह भ्रांति कि दमा दम के साथ जाता है — सर्वथा गलत है। संयम, नियम और औषधि सेवन की सही पद्धति से यह रोग जड़ से समाप्त हो सकता है।”
🌿 निशुल्क चिकित्सा सेवाएं और श्वास मित्र काढ़ा का वितरण
शिविर में पंचकर्म, षटकर्म, नेचुरोपैथी, योग तथा ग्रह चिकित्सा जैसे पारंपरिक आयुर्वेदिक उपचारों के परामर्श व सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं। साथ ही श्वास (कफज) रोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी श्वास मित्र काढ़ा भी पिलाया गया।
शिविर में आए अनेक मरीजों ने दिव्य औषधि का सेवन कर प्राप्त अपने अनुभवों को साझा किया और इसे “आयुर्वेद की चमत्कारी सौगात” बताया। औषधि को निशुल्क उपलब्ध कराने एवं परामर्श देने के लिए मरीजों ने श्री शिव औषधालय एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।
🙏 लायंस क्लब व सामाजिक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान
इस आयोजन में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल, कोषाध्यक्ष लायन गजेंद्र राठौड़, संरक्षक लायन सुधीर सक्सेना सहित पंचकर्म थेरेपिस्ट राजकुमार पटेल, पिंकी बरेठ, सुरभि कुंभकार, नेत्रनंदन साहू, कमल धारीया, अरुण मानिकपुरी, अश्वनी बुनकर, मनीष कौशिक, तोरेंद्र सिंह, महेंद्र साहू, देवबली कुंभकार, कमला कुंभकार, राजेश प्रजापति, राकेश इस्पात, सिद्धराम शाहनी, सिमरन जायसवाल, बिंदु सिंह, वीरेंद्र सोनी एवं बबलु सोनी सहित कई स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.