दीपका मण्डल में गांधी–शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित,भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, नगर पालिका परिसर में हुआ गरिमामय आयोजन


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/ दीपका/कोरबा। भारतीय जनता पार्टी मण्डल दीपका द्वारा आज दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही श्रद्धाभाव एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद दीपका स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं शास्त्री जी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दोनों महापुरुषों को नमन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने गांधी-शास्त्री जी के जीवन मूल्यों को स्मरण करते हुए राष्ट्रहित में उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।




🌿 नगर पालिका परिषद में हुआ श्रद्धांजलि समारोह
गांधी जयंती के अवसर पर दीपका नगर पालिका परिषद परिसर में स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात लाल बहादुर शास्त्री जी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनके सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और देश सेवा के आदर्शों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, सादगी और जनसेवा के गांधी-शास्त्री विचारों को आत्मसात करने का संदेश भी दिया गया।
🙏 वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्योति नंद दुबे, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा, दीपका नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री राजेंद्र राजपूत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू, दीपका मण्डल अध्यक्ष श्री राजू प्रजापति, महामंत्री श्री गुलशन ध्रुव, उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे एवं श्री मुकेश जायसवाल, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती उत्तरा कुंभकार, पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति तिवारी, पार्षद अरुणिश तिवारी, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष एवं महामंत्री आनंद चौकसे, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता पटेल, पार्षद संतोष निराला, पार्षद सुखसागर साहू, सुभद्रा यादव, सारिका यादव, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, कारू सिंह एवं नगर पालिका के स्वच्छता दीदी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
👉 कार्यक्रम के अंत में सभी ने गांधी-शास्त्री जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में स्वच्छता, सेवा तथा सादगी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। दीपका मंडल भाजपा द्वारा आयोजित यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम जनभागीदारी और संगठन शक्ति का प्रतीक बन गया।

