August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“जीएसटी सुधार एवं आत्मनिर्भर भारत” पर भाजपा की कार्यशाला — चुलेश्वर राठौर बोले, संगठन की मजबूती और नए भारत निर्माण की दिशा में सार्थक पहल

1 min read

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी मंडल भिलाई बाजार द्वारा “जीएसटी सुधार एवं आत्मनिर्भर भारत” विषय पर एक विचार कार्यशाला का आयोजन बस स्टैंड भिलाई बाजार में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और जीएसटी सुधार व आत्मनिर्भर भारत अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।


कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा कोरबा के जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि —
👉 “जीएसटी सुधार केवल कर प्रणाली का सरलीकरण नहीं है, बल्कि ‘एक देश–एक बाजार’ की सोच को साकार करने वाला ऐतिहासिक कदम है। इससे व्यापार जगत को पारदर्शिता मिली है और देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्राप्त हुई है।”
उन्होंने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान देश को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का संकल्प है। ‘मेक इन इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसी योजनाएँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर रोजगार सृजन के नए द्वार खोल रही हैं। चुलेश्वर राठौर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन संदेशों को गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचाएँ, ताकि हर नागरिक इस परिवर्तन से लाभान्वित हो सके।
इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से —
👉 हेमंत तिवारी (मंडल महामंत्री),
👉 हुलेश राठौर,
👉 रथलाल पाटले (मंडल उपाध्यक्ष),
👉 ललित मोहन राजवाड़े (मंडल मंत्री),
👉 मणि शंकर पाटले,
👉 राजकुमार नामदेव,
👉 मणिशंकर राठौर,
👉 गेंद राम राजवाड़े,
👉 सचिन राठौर (युवा मोर्चा मंडल महामंत्री),
👉 प्रभु दास जी महंत,
👉 रामचरण साहू एवं अन्य अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यशाला का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती तथा “नए भारत के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल” बताया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.