October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रदेश के ठेकेदारों की आवाज बने माननीय बीरेश शुक्ला — समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने व समाधान हेतु किए प्रयास पर आभार

1 min read

कोरबा।प्रदेश के सभी विभागों से जुड़े ठेकेदारों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन के उच्च स्तर तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने पर माननीय बीरेश शुक्ला जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। ठेकेदारों ने कहा कि बीरेश शुक्ला ने सदैव ठेकेदार समाज की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें न केवल संबंधित मंचों पर उठाया, बल्कि उनके समाधान की दिशा में भी ठोस पहल की।
प्रदेश भर के ठेकेदार लंबे समय से भुगतान में देरी, प्रक्रियागत जटिलताओं एवं नीतिगत अड़चनों जैसी समस्याओं का सामना कर रहे थे। इन मुद्दों को बीरेश शुक्ला द्वारा सरकार व विभागीय अधिकारियों तक मजबूती से उठाए जाने के कारण इन समस्याओं के निराकरण की दिशा में सकारात्मक माहौल बना है।
ठेकेदारों ने कहा कि —
“माननीय बीरेश शुक्ला जी ने हमारे मुद्दों को न केवल सही मंच पर रखा, बल्कि समाधान के लिए स्वयं पहल कर ठेकेदार वर्ग में विश्वास जगाया है। हम उनके आभारी हैं।”
इस अवसर पर ठेकेदारों ने सामूहिक रूप से बीरेश शुक्ला जी को धन्यवाद ज्ञापित किया और आशा जताई कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार जनहित और ठेकेदार समाज के हित में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
🙏 माननीय बीरेश शुक्ला जी को ठेकेदार समाज की ओर से हार्दिक धन्यवाद व शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.